1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan daughter ira khan looking for 25 interns know how much salary

आमिर खान की बेटी इरा को इस काम के लिए है 25 इंटर्न्स की जरूरत, जानिए कितनी देंगी सैलरी

Aamir Khan
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इरा खान ने लोगों को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक करने के लिए शानदार पहल की है। उन्होंने जॉब वेकेंसी निकाली है, जिसकी पूरी डिटेल उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर डाली है। 

 
मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए इरा ये कदम सराहनीय बताया जा रहा है। इरा ने पोस्ट में ये भी बताया है कि ये काम कब शुरू होने वाला है और इच्छुक कैंडिडेट कहां अप्लाई कर सकते हैं। 
 
इरा ने इंस्टा पोस्ट में बताया कि उन्हें 25 इंटर्स की जरूरत है, जो कि मेंटल हेल्थ में लोगों की मदद करने में इंटरेस्ट रखते हों। ये एक महीने की इंटर्नशिप होगी, जिसके लिए कैंडिडेट को पांच हजार रुपए सैलरी भी दी जाएगी। इरा को देशभर के अलग-अलग राज्यों से इंटर्न्स की जरूरत है। 
 
इस तरह वो लोग अलग-अलग भाषा बोलने वाले सभी लोगों की मदद कर सकते हैं। इंटर्न का काम जरूरतमंद को कॉल करना और ईमेल के जरिए उनसे संपर्क करना होगा। ये 8 घंटे की शिफ्ट होगी, जो कि 22 मार्च से शुरू हो जाएगी।
 
इतना ही नहीं अपनी इंस्टा पोस्ट में इरा ने एक ईमेल एड्रेस भी मेंशन किया है, जिसमें इच्छुक कैंडिडेट इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा इरा ने ऐसे लोगों से भी आवेदन मांगे हैं, जो इस काम के लिए मुफ्त में वोलंटियरिंग करने के इंच्छुक हैं। 
 
इरा ने पिछले साल मेंटल हेल्थ डे के मौके पर एक वीडियो शेयर कर डिप्रेशन से जूझने का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि वो चार साल से डिप्रेशन से लड़ रही हैं। उन्होंने बताया था कि 'हेलो मैं डिप्रेस्ड हूं। पिछले चार साल से। मैं डॉक्टर को दिखा रही हूं।' 
 
अगला लेख
परिणीति चोपड़ा बोलीं- अगर फिल्म के सेट पर साइना नेहवाल मौजूद रहतीं तो होती घबराहट