सम्बंधित जानकारी
- शादी के बंधन में बंधे हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी संग गुरूद्वारे में लिए सात फेरे
- 1 महीने का हुआ करीना कपूर का छोटा बेटा, सैफ अली खान की बहन ने शेयर की नन्हे नवाब की तस्वीर
- पत्नी नताशा संग बोट राइड लेते दिखे वरुण धवन, तस्वीर शेयर कर बोले- हम हनीमून पर नहीं हैं
- कभी सलमान खान की बहुत बड़ी फैन थीं असिन, कमरे में लगा रखे थे सुपरस्टार के पोस्टर
- अजय देवगन के साथ पान मसाला की एड में नजर आए शाहरुख खान, यूजर्स ने लिए जमकर मजे
आशीष विद्यार्थी ने दी कोरोना को मात, वीडियो शेयर कर बोले- राहत महसूस कर रहा हूं
देश में कोरोनावायरस का कहर फिर बढ़ गया है। बीते दिनों इस महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आए। एक्टर आशीष विद्यार्थी भी इस वायरस की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब आशीष विद्यार्थी ने कोरोना से जंग जीत ली है।
आशीष विद्यार्थी ने कहा है कि उनकी जांच में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि न होने के बाद वह राहत महसूस कर रहे हैं। विद्यार्थी की जांच में 11 मार्च को संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Hey... I have tested Covid NEGATIVE..
— Ashish Vidyarthi (@AshishVid) March 20, 2021
Thank you for you love and prayers... Thank you @MaxHealthcare Team @DrVivekNangia #covidwarriors #COVID19India..
Let's all stay on purpose and stay AMAZING.. Come what may... Let's spread hope and Cheer...
Let this be the season of Hope! pic.twitter.com/KNfJdn3wQb
आशीष ने 30 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, 'मेरी जांच में 11 मार्च को संक्रमण की पुष्टि हुई थी, अब मैं संक्रमण मुक्त हूं। यह दसवां दिन है। मैं राहत महसूस कर रहा हूं।
उन्होंने कहा, आपके प्रेम और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। मेरा शुगर लेवल थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो रहा है लेकिन वह एक दो दिन में स्थिर हो जाएगा।
आशीष विद्यार्थी फिल्मों में अपने निगेटिव किरदार के लिए पॉपुलर हैं। उन्होंने हिन्दी के अलावा कई कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, बंगाली, इंग्लिश, तमिल, ओड़िया समेत मराठी फिल्मों में काम किया है। द्रोहकाल फिल्म के लिए आशीष विद्यार्थी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
