बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh action film dhurandhar the revenge trailer out
Last Modified: शनिवार, 7 मार्च 2026 (11:51 IST)

एक्शन से भरा 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देख कांपे दुश्मन

Dhurandhar The Revenge Trailer
साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने 'धुरंधर: द रिवेंज' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह का खूंखार लुक देखने को मिलने वाला है। 
 
3 मिनट 25 सेकंड का यह ट्रेलर न केवल हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है, बल्कि यह संकेत देता है कि इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा गहरी और खतरनाक होने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत वहीं से होती है जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। रणवीर सिंह एक बार फिर जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा के किरदार में नजर आ रहे हैं। 
 
इस बार वह कराची के कुख्यात इलाके 'ल्यारी' पर राज करने की तैयारी में हैं। ट्रेलर में उन्हें 'ल्यारी का बादशाह' बताया गया है। 'धुरंधर 2' में दिखाया था कि कैसे एक भारतीय जासूस बलूच गैंग में घुसपैठ करता है। सीक्वल में कहानी इस बात पर केंद्रित है कि कैसे जसकीरत आतंकी संगठन के भीतर रहकर उसे जड़ से खत्म करने का मिशन पूरा करता है। 
 
ट्रेलर के अंत में रणवीर का डायलॉग, "अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल (भविष्य), हिंदुस्तान तय करेगा," सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।
 
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जबरदस्त कलाकारों की फौज है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले 'धुरंधर 2' की टक्कर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से होने वाली थी। लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण 'टॉक्सिक' की रिलीज जून तक टाल दी गई है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'Tateeree' गाने को लेकर मुश्‍किल में फंसे बादशाह, दर्ज हुई FIR, महिला आयोग ने भी भेजा समन