'Tateeree' गाने को लेकर मुश्किल में फंसे बादशाह, दर्ज हुई FIR, महिला आयोग ने भी भेजा समन
फेमस सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके हालिया रिलीज हुए गाने 'टटीरी' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हरियाणा के पंचकुला में बादशाह के खिलाफ महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता फैलाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।
पंचकुला के सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम थाने में स्थानीय निवासी अभय चौधरी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बादशाह के नए गाने 'टटीरी' के बोल और उसके वीडियो में बेहद आपत्तिजनक भाषा और अश्लील इशारों का इस्तेमाल किया गया है।
सबसे बड़ा विवाद गाने में स्कूली छात्राओं के चित्रण को लेकर है। वीडियो में लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाया गया है और 'पाठशाला' की जगह 'बादशाला' शब्द का प्रयोग किया गया है, जिसे समाज और शिक्षा व्यवस्था के प्रति अपमानजनक माना जा रहा है।
हरियाणा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बादशाह के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। बादशाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। महिलाओं के अश्लील चित्रण और प्रचार पर रोक।
हरियाणा महिला आयोग की सख्त कार्रवाई
हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW) ने भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि गाने के बोल सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं। आयोग ने बादशाह को आधिकारिक समन जारी कर 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे पानीपत के डीसी कार्यालय में पेश होने का आदेश दिया है।
बादशाह ने अभी तक इस विवाद पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि यूट्यूब चैनल से इस गाने को हटा लिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर गाने केलर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे क्रिएटिव फ्रीडम बता रहे हैं, तो कई लोग इसे अश्लील और आपत्तिजनक मान रहे हैं।