1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun starrer pushpa 2 the rule box office collection day 14

पुष्पा 2 : द रूल का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा तूफान, 14वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 14
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने 14वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। 
 
'पुष्पा 2 : द रूल' ने श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 14 दिनों में देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनई गई है। पुष्पा 2 ने 14 दिनों में हिंदी वर्जन से 607.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। 
 
खबरों के अुनसार 'पुष्पा 2' ने 14वें दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 16.25 करोड़ रुपए, तेलुगु में 3.25 करोड़, तमिल में 1 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.15 करोड़ और मलयालम में 0.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 14वें दिन सभी भाषाओं में फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.8 करोड़ रुपए रहा। 
 
फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1450 करोड़ रुपए हो चुका है। वर्ल्‍डवाइड चार्ट में पहले नंबर पर 2070.30 करोड़ रुपए के साथ 'दंगल' सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म है। जबकि दूसरे नंबर पर 1788.06 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई के साथ 'बाहुबली 2' है। अगर पुष्पा 2 इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो वह जल्द ही दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन जाएगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहुजा करने जा रहे एक्टिंग डेब्यू, साई राजेश की लव स्टोरी में आएंगे नजर