1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neena gupta reveals my friends never gave me any work

इस वजह से नीना गुप्ता ने इंडस्ट्री में कभी दोस्तों से नहीं मांगा काम

Neena Gupta
नीना गुप्ता बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। नीना को अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। बीते दिनों नीना गुप्ता फिल्म 'वध' में नजर आई थीं। नीना गुप्ता ने बताया था कि उन्हें 40 साल के फिल्मी करियर के बाद भी काम ढूढ़ने में काफी दिक्कत होती है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान नीना गुप्ता ने कहा था, कमजोर समय लोगों को मजबूत बनाता है ये आपने बहुत बार सुना होगा लेकिन हकीकत में मैं बहुत मजबूत नहीं हूं। लोग कहते हैं कि मैंने अपनी शर्तों पर जीवन बिताया है, लेकिन असल जिंदगी में आपको त्याग और समझौता करना पड़ता है।
 
उन्होंने कहा था, रियल लाइफ में मैं बहुत शर्मीली हूं, मुझे आज भी अपनी दोस्तों के जरिए कोई काम नहीं मिलता है। मेरे शर्मीले मिजाज के कारण में उनसे काम के लिए कह नहीं पाती हूं। मैंने देखा है जब मुश्किल समय आता है तो महिलाएं मजबूत हो जाती हैं, वरना तो कमजोर रहती हैं। ऐसे में कठिन समय में मेरे हिसाब से आप को खड़े रहना चाहिए और उसका सामना करना चाहिए। 
 
फिल्म 'वध' के साथ-साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में भी नीना के काम को काफी पसंद किया गया था। नीना गुप्ता हर किरदार में फैंस का दिल जीत लेती हैं। 65 साल की उम्र में भी नीना गुप्ता अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से तहलका मचा देती हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एयर होस्टेस बनना चाहती थीं अंकिता लोखंडे, यूं बन गईं एक्ट्रेस