1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Devoleena Bhattacharjee Blessed With A Baby Boy Announcement Video‍ goes viral

टीवी की गोपी बहू बनीं मां, देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिया बेटे को जन्म

Gopi bahu became a mother
टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी के घर किलकारी गूंज गई है। देवोलीना और उनके पति शाहनवाज शेख ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग शेयर की है। 
 
देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लिखा है, 'हमारी छोटी सी खुशी की अनाउंसमेंट करते हुए हम बहुत रोमांचित हैं, हमारा बेबी बॉय। 18-12-2024. 
 
इस वीडियो के साथ देवोलीना ने कैप्शन में लिखा, 'हेलो वर्ल्ड! हमारा नन्हा फरिश्ता लड़का है।' एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं। 
 
बता दें देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी पर खूब बवाल भी मचा था। हालांकि इससे कपल को कोई फर्क नहीं पड़ा। देवोलीना ने इसी साल 15 अगस्त को अपने पति संग कुछ तस्वीरें शेयर करके प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इस वजह से नीना गुप्ता ने इंडस्ट्री में कभी दोस्तों से नहीं मांगा काम