सम्बंधित जानकारी
- एक युग का अंत, करण जौहर ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, शेयर किया भावुक पोस्ट
- Dharmendra Death: पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि
- धर्मेन्द्र का निधन, सनी देओल ने दी मुखाग्नि, देओल परिवार और सितारे पहुंचे
- 'इक्कीस' से धर्मेंद्र का पोस्टर आया सामने, फिल्म में निभा रहे आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार
- बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ अगली फिल्म में काम करेंगी श्रद्धा कपूर, शूटिंग की खत्म, जल्द होगी घोषणा
भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत, धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र के निधन से शोक की लेकर है। उन्होंने 24 नवंबर को जुहू स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। सेलेब्स से लेकर राजनेता तक धर्मेंद्र के निधन पर दुख जता रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने धर्मेंद्र के निधन को बॉलीवुड के एक युग का अंत बताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है।
The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
पीएम मोदी ने लिखा, धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक ज़बरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ।
उन्होंने लिखा, धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।
छह दशकों से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और भावनात्मक किरदारों के जरिए भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दी। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को ब्रिटिश भारत के पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव नसराली में हुआ था।
धर्मेंद्र ने अपना शुरुआती जीवन साहनेवाल गांव में बिताया और लुधियाना के लालटन कलां में सरकारी सीनियर मिडल स्कूल में पढ़ाई की। वहीं उनके पिता गांव के स्कूल के प्रिंसिपल थे। उन्होंने 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से एक्टिंग डेब्यू किया था।
