शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. saira banu wife of dilip kumar spotted at dharmendra funeral
Last Updated : सोमवार, 24 नवंबर 2025 (18:33 IST)

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानू पहुंची धर्मेन्द्र को अंतिम बिदाई देने

Dharmendra
धर्मेन्द्र महान अभिनेता दिलीप कुमार को अपना बड़ा भाई मानते थे। अक्सर उनके घर जाते थे। बिरयानी खाते थे। ड्रिंक साथ में लेते थे। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानू के साथ भी धर्मेन्द्र ने फिल्में की है और उनके साथ पारिवारिक रिश्ता रहा है। 
 
जब धर्मेन्द्र के नहीं रहने की खबर सायरा बानू ने सुनी तो उनसे रहा नहीं गया। उम्र और अस्वस्थता को पीछे छोड़ वे अंतिम संस्कार में शामिल होने आई। 
सायरा ने कहा कि वे इस समय ऐसी स्थिति में नहीं है कि कुछ बोल सकें। वे धर्मेन्द्र को अंतिम बिदा देने से खुद को रोक नहीं पाई।  
ये भी पढ़ें
कभी करना पड़ा था वेटर का काम, आज इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं राखी सावंत