1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt deepfake video goes viral

आलिया भट्ट भी हुई एआई तकनीक की शिकार, वायरल हुआ एक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो | alia bhatt deepfake video goes viral

Alia Bhatt Deepfake Video
Alia Bhatt Deepfake Video: इन दिनों एआई तकनीक से बने बॉलीवुड सेलेब्स के डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, सारा तेंदुलकर और काजोल के डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इस तकनीक के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। 
 
वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की को ब्लू कलर का फ्लोरल को-ऑर्ड सेट पहने हुए और कैमरे की ओर अश्लील इशारे करते हुए दिखाया गया है। 
 
हालांकि, ध्यान से देखने पर साफ तौर दिख रहा है कि यह लड़की आलिया भट्ट नहीं है। आलिया के चेहरे को एआई तकनीक के माध्यम से किसी और लड़की के शरीर पर अटैच किया गया है। 
 
बता दें कि एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता जाहिर कर चुके हैं। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे लोकतंत्र के लिए नया खतरा बताते हुए कहा था कि सरकार डीपफेक से निपटने के लिए जल्द ही नए नियम लाएगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का नाम क्यों रखा 'एनिमल', रणबीर कपूर ने किया खुलासा