1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rashmika mandanna shared her beautiful photos in black saree

ब्लैक साड़ी पहन रश्मिका मंदाना ने ढाया कहर, तस्वीरें वायरल

Rashmika Mandanna Saree Photo
Rashmika Mandanna Saree Photo: रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ रोमांस करते दिखेंगी। रश्मिका इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए सोशल मीडिया पर लगातार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
 
हाल ही में ब्लैक कलर की साड़ी में रश्मिका ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है। इस ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी में रश्‍मिका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
 
साड़ी के साथ रश्मिका ने मैचिंग कलर डीपनेक ब्लाउज कैरी किया है। रश्‍मिका ने ग्लोइंग मेकअप, खुले कर्ली बालों और गले में गोल्डन नेकलेस के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है।
 
इसके अलावा रश्मिका ने पिंक कलर की साड़ी में भी तस्वीरें शेयर की है। इस साड़ी में रश्मिका बला की खूबसूरत दिख रही हैं। रश्मिका अपनी आउटफिट, स्टाइल के साथ ही क्यूज अदाओं के लिए भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर 'पुष्पा 2' में नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
16 साल के मेकअप आर्टिस्ट ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया रील पर आ रहे थे नफरत भरे कमेंट्स