Bigg Boss 17 : घर से बेघर हुईं जिग्ना वोरा, बनीं शो से बाहर होने वालीं चौथी सदस्य | bigg boss 17 jigna vora elimenated from show
Bigg Boss 17 Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची हुई है। इसी बीच बीते वीकेंड का वार एपिसोड में शो से एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गया है। पत्रकार जिग्ना वोरा बेघर हो गई हैं।
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनुराग डोभाल, अंकिता लोखंडे, सनी आर्या और सना रईस खान के साथ जिग्ना वोरा नॉमिनेटेड थीं। जिग्ना वोरा 'बिग बॉस 17' से बाहर जाने वाली चौथी सदस्य हैं।
.@JignaVora5 hui ghar se beghar, send her love in the comment section! #BB17 #BiggBoss17 #BiggBoss @BeingSalmanKhan #ShanivaarKaVaar pic.twitter.com/aClQCoEOIT
— ColorsTV (@ColorsTV) November 25, 2023
'बिग बॉस 17' से जिग्ना वोरा से पहले सोनिया बंसल, मनस्वी ममगई और नाविद सोले एनिमिनेट हो चुके हैं। मनस्वी ममगई वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में 'बिग बॉस 17' के घर में आई थीं।
वहीं इस हफ्ते ओरहान अवात्रामणि ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में एंट्री की है। अब्दु रोजिक के भी जल्द ही बिग बॉस 17 में एंट्री करने की खबरें सामने आ रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya
