गुरुवार, 30 मार्च 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday arjun rampal love life and film career
Written By WD Entertainment Desk
पुनः संशोधित शनिवार, 26 नवंबर 2022 (16:53 IST)

दिल्ली की पार्टी में बदल गई थी अर्जुन रामपाल की किस्मत, रह चुके हैं सुपरमॉडल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 26 नवंबर को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। पिछले दो दशकों से एक्टर सिल्वर स्क्रीन पर छाए हुए हैं। अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 

 
दिल्ली की एक हाई प्रोफाइल पार्टी ने अर्जुन रामपाल की किस्मत बदल दी थी। इस पार्टी में फैशन डिजाइनर रोहित बल की नजर अर्जुन पर पड़ी और वह उनका लुक्स देखकर काफी इम्प्रेस हो गए थे। उन्होंने ही अर्जुन के मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने में मदद की थी।
 
मॉडलिंग में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद अर्जुन रामपाल ने फिल्मों में अपना हाथ आजमाया। अर्जुन रामपाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2001 में राजीव राय की फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट भी किया गया।
 
अर्जुन रामपाल रा.वन, ओम शांति ओम, हीरोइन, रॉक ऑन, राजनीति, इंकार जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। 
 
अर्जुन रामपाल एक्टिंग के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। अर्जुन और मेहर की दो बेटी महिका और मायरा है। साल 2018 में अर्जुन ने मेहर से तलाक ले लिया था। 
 
मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल की जिंदगी में अफ्रीकन गैब्रिएला आईं। दोनों लिव इन में रहने लगे। ग्रैब्रिएल बिना शादी के ही अर्जुन रामपाल के बच्चे की मां हैं। उन्होंने 2019 में एक बेटे अरिक को जन्म दिया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
अफेयर की खबरों के बीच कृति सेनन ने जताई प्रभास संग शादी करने की इच्छा!