मंगलवार, 23 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ankita lokhande vicky jain mothers in bigg boss 17 house
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 25 नवंबर 2023 (17:32 IST)

Bigg Boss 17 : मां को देखकर फूट फूटकर रोए विक्की जैन, अंकिता बोलीं- हमें पता है कहां गलती हुई

Bigg Boss 17 : मां को देखकर फूट फूटकर रोए विक्की जैन, अंकिता बोलीं- हमें पता है कहां गलती हुई | ankita lokhande vicky jain mothers in bigg boss 17 house
Bigg Boss 17 promo: 'बिग बॉस 17' के घर में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच कुछ तकरार देखने को मिल रही है। वहीं ब इस कपल को शो में एक सरप्राइज मिलने वाला है। अंकिता और विक्की से मिलने के लिए उनकी मांए 'बिग बॉस' के घर में आने वाली हैं। 
 
शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अंकिता और विक्की की मांए वंदना पांडिस लोखंडे और रंजना जैन बिग बॉस के घर में नजर आ रही हैं। दोनों विक्की और अंकिता को उनकी लड़ाई बंद करने के लिए समझाती नजर आ रही हैं। 
 
अपनी मांओं को देखकर अंकिता और विक्की काफी इमोशनल भी हो जाते हैं। वीडियो में दिख रहा है अंकिता औरविक्की आर्कइव रूम में बैंष हुए हैं। जैसे ही विक्की अपनी मां को देखते हैं रोने लगते हैं। विक्की की मां दोनों को कहती हैं, तुम्हारी लड़ाई घर में कभी नहीं हुई और यहां कितनी गंदी लड़ाई हो रही है बताओ। जब तुम लोग मिलते हो ना बेटा तब प्यार से मिलो। प्रेम रखो बेटा।
 
इसके बाद अंकिता और विक्की अपनी मांओं से माफी मांगते हैं। अंकिता कहती हैं, हम सॉरी बोल रहे हैं। हमें पता हैं कहां गलती हुई। लेकिन मैं अपने ऊपर लेती हूं। मैंने विक्की पर बहुत प्रेशर डाला है। इसके बाद मांए बोलती हैं, जो पीछे की बात थी वो गई। आज से पूरा चेंज कर दो दोनों।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
अपूर्वा फिल्म समीक्षा: डर के आगे जीत है