1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. orry aka orhan awatramani enters in bigg boss 17

Bigg Boss 17 : 5 मैनेजर रखते हैं ओरी, सलमान खान बोले- बेटा कुछ करले लाइफ में... | orry aka orhan awatramani enters in bigg boss 17

Bigg Boss 17
Bigg Boss Promo: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में खूब ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं अब ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी की घर में एंट्री होने से शो और भी मजेदार हो गया है। वीकेंड का वार में ओरी बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में एंट्री लेंगे।
 
ओरी को हर सेलिब्रिटी और स्टारकिड्स का बेस्टी माना जाता है और उन्हें हर बड़ी पार्टी में देखा जाता है। वह अपने स्टाइलिश कपड़ों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि ओरी करते क्या हैं। ऐसे में जब उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री की तो सलमान खान ने भी उनसे कुछ ऐसे ही सवाल किए।
 
हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है। वीडियो में ओरी ढेर सारे सूटकेस लेकर एंट्री करते दिख रहे हैं। सलमान खान स्टेज पर ओरहान का स्वागत एक सवाल पूछाते हैं, जिसे एक इंटरनेट यूजर ने पूछा था। सवाल था, 'क्या ओरी को पार्टियों में शामिल होने के लिए पैसे मिलते हैं?'
 
इसका जवाब देते हुए ओरी कहते हैं, मुझे पैसे नहीं मिलते हैं बल्कि मेरे मैनेजर को बोलकर लोग मुझे बुलाते हैं। सलमान कहते है, मैनेजर? इसपर ओरी कहते हैं जी हां मेरे पास 5 मैनेजर है। यह सुनकर सलमान भी हैरान हो जाते हैं। वह खुद को कहते हैं, सलमान खान बेटा कुछ करले लाइफ में, इसके (ओरी) 5 मैनेजर हैं।
 
बता दें कि ओरहान के बी-टाउन में कई सेलेब्स दोस्त हैं। वह अंबानी फैमिली के भी खास हैं। ओरी हर बी-टाउन पार्टी की जान हैं और उनका सोशल मीडिया हैंडल ग्लैमर जगत के दिग्गजों के साथ उनकी तस्वीरों से भरा पड़ा है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म 'ओध' ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार