biodatamaker
Tue, 13 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Hrithik Roshan, Rustom, Mohenjo Daro

अक्षय की पार्टी... रितिक गायब... उठ गए 4 सवाल

अक्षय कुमार
इस साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में कामयाब हुई हैं। आमतौर पर पार्टियों को दूर से ही हाथ जोड़ने वाले अक्षय कुमार ने सफलता का जश्न पार्टी मनाकर किया। दूर देश के हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ भी इस पार्टी का हिस्सा बनने के लिए आए, लेकिन अक्षय कुमार के पड़ोसी रितिक रोशन कहीं नहीं दिखाई दिए। अक्षय के यार-दोस्त और कुछ बॉलीवुड कलाकारों ने जम कर धमाल मचाया, लेकिन रितिक की अनुपस्थिति ने कई सवाल उठा दिए। 
सवाल नं 1 
क्या रितिक रोशन को पड़ोसी होने के बावजूद पार्टी में नहीं बुलाया गया?  
 
सवाल नं 2 
क्या रितिक को तो बुलाया गया था, लेकिन वे खुद ही नहीं आए। अक्षय की सफलता उनसे बर्दाश्त नहीं हो पा रही है?
 
सवाल नं. 3 
क्या 'रुस्तम' 'मोहेंजो दारो' को लेकर दुश्मनी अभी भी दोनों के दिलों में जिंदा है?
 
सवाल नं. 4 
क्या मोहेंजो दारो की असफलता ने रितिक को इतना हताश कर दिया है कि न तो वे काबिल की शूटिंग कर रहे हैं और न अक्षय की पार्टी में नजर आए। वायरल फीवर के नाम पर यह सब किया जा रहा है। 
 
इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में मिल जाएंगे, लेकिन अक्षय और रितिक को अब सारी बातें भूल जाना चाहिए।