नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप
नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप
सस्पेंस और सोशल ड्रामा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं यामी गौतम इस बार दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'नई नवेली' आगामी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। पारंपरिक लोक-कथाओं और मॉडर्न साइकोलॉजिकल हॉरर को मिलाकर एक ऐसी डार्क सुपरनेचुरल थ्रिलर तैयार की गई है, जिसकी चर्चा रिलीज से पहले ही हर तरफ है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी भारतीय समाज के एक जाने-पहचाने घरेलू ताने-बाने से शुरू होती है। मेरठ में एक संस्कारी, खूबसूरत और सीधी-सादी लड़की ब्याह कर एक प्रतिष्ठित परिवार की दहलीज लांघती है। घर में नई बहू के आने से खुशियों का माहौल होता है, लेकिन जल्द ही घर के भीतर अजीबोगरीब और रूह कंपा देने वाले वाकये शुरू हो जाते हैं।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब नई दुल्हन के देवर को अपनी नई भाभी की हरकतों पर शक होना शुरू होता है। रात के सन्नाटे में होने वाली रहस्यमयी आवाजें, घर के पालतू जानवरों का अजीब व्यवहार और भाभी के चेहरे के बदलते भाव देवर के मन में यह खौफ पैदा करते हैं कि घर की बहू कोई साधारण इंसान नहीं, बल्कि एक 'डायन' है।
परिवार वाले शुरुआत में इसे देवर का वहम मानकर खारिज कर देते हैं, लेकिन जब वह सच की तह तक जाने की कोशिश करता है, तो उसका यह शक पूरी तरह सच साबित होता है। इसके बाद शुरू होता है घर के भीतर जान बचाने और उस काली साए से पार पाने का खौफनाक खेल। लेकिन इसके अलावा भी रहस्य में बहुत कुछ है।
- NAYYI NAVELLI (2026)
- निर्माता: आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा
- निर्देशक: बालाजी मोहन
- गीतकार: वायु श्रीवास्तव
- संगीतकार: जीवी प्रकाश कुमार
- कलाकार: यामी गौतम, आदिनाथ कोठारे, मीता वशिष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी
- रिलीज डेट : 16 अक्टूबर 2026

