सम्बंधित जानकारी
- हंड्रेड वेबसीरिज़ रिव्यू: कमियों के बावजूद दिलचस्प
- ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर करेंगे पूरा
- ऋषि कपूर के अंतिम पलों का वीडियो हुआ लीक, FWICE ने अस्पताल प्रशासन को भेजा नोटिस
- बाबिल ने शेयर किया पिता इरफान खान का अनदेखा वीडियो, गोलगप्पे खाते आए नजर
- उर्वशी ढोलकिया को भारी पड़ा मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करना, हुआ टेनिस एल्बो
'रामायण' के बाद दूरदर्शन पर इस दिन से प्रसारित होगा 'श्री कृष्णा'
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में दूरदर्शन ने नया इतिहास रच रहा है। हाल ही में दूरदर्शन के पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इन दिनों 'उत्तर रामायण' दिखाया जा रहा है जिसमें लव और कुश के अध्याय को लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
उत्तर रामायण का आखिरी एपिसोड आज यानि 2 मई को प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के खत्म होने पर जहां दर्शक मयूस हैं, वहीं खुशी इस बात की है कि रामायण के खत्म होने के बाद दूरदर्शन लोगों के मनोरंजन को बनाए रखने के लिए श्री कृष्णा की शुरूआत करने जा रहा है।
वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम् ।
— Doordarshan National (@DDNational) May 2, 2020
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥
3 मई से रोजाना रात 9 बजे देखिए भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा हमारी पेशकश धारावाहिक “श्री कृष्णा” सिर्फ @DDNational पर।#ShriKrishna pic.twitter.com/A04hDHY7P7
इस बात की जानकारी दूरदर्शन के ऑफिशियल अकाउंट से दर्शकों के साथ शेयर की गई। दूरदर्शन ने ट्वीट कर लिखा, 'वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्। देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्। 3 मई से रोजाना रात 9 बजे देखिए भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा हमारी पेशकश धारावाहिक 'श्री कृष्णा' सिर्फ DDNational पर।'
श्री कृष्णा धारावाहिक का निर्माण भी रामायण बनाने वाले निर्देशक रामानंद सागर ने किया है। रामानंद सागर के टीवी सीरियल श्रीकृष्णा में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच पहचान बनाई थी।
