1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. after bhool bhulaiyaa 2 kartik aaryan to replace akshay kumar in hera pheri 3

'भूल भुलैया 2' के बाद अब अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन!

Bhool Bhulaiyaa 2
कार्तिक आर्यन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे डिमांडिंग एक्टर्स में से एक बन गए हैं। इसके अलावा वह हिट फिल्मों के सीक्वल्स के लिए भी निर्देशकों की पसंद बनते जा रहे हैं।


कार्तिक ने बीते दिनों ही 'भूल भुलैया 2' साइन की है, जिसके पहले पार्ट में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। और अब खबर आ रही है कि वे हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार वाला पार्ट निभा सकते हैं। 
 
खबरों के अनुसार कार्तिक आर्यन को हेरा फेरी 3 ऑफर की गई है कहा तो यह भी जा रहा है कि, फिल्म के मेकर्स कार्तिक आर्यन से हाल ही में मिले हैं। उन्होंने कार्तिक से कहानी के बारे में बात कर ली है। 
 
फिल्म में कार्तिक आर्यन राजू के किरदार में नजर आने वाले हैं जो कि, पहले अक्षय कुमार निभा चुके हैं। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि, सुनील शेट्टी और परवेश रावल फिल्म के तीसरे पार्ट का भी हिस्सा बने रहेंगे। वैसे अभी कर किसी भी तरह की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

फिल्म के दोनों पार्ट में अक्षय के किरदार राजू को लोगों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि, फैंस को लंबे समय से इस फिल्म के तीसरे पार्ट के आने का इंतजार था। अभ जब हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे तो फैंस को अक्षय की कमी महसूस तो जरूर होगी।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक अर्यान भूल भूलैया 2 के अलावा 'पति पत्‍नी और वो' और 'लव आज कल' के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं। वहीं, अक्षय की 'हाउसफुल 4' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगला लेख
क्या आपको भी मिला है रणबीर-आलिया का वेडिंग कार्ड?