सम्बंधित जानकारी
- अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर ने खोला राज, बताया- टर्मिनेटर आखिर इतने साल तक क्या करता रहा
- अजय देवगन की 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- 'दबंग 3' से सामने आया रज्जो का लुक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
- सांड की आंख का पब्लिक रिव्यू
- हिंदू विरोधी कंटेंट बंद करने के लिए RSS से हुई बैठक? Netflix ने दिया जवाब
'मास्टरशेफ इंडिया' अपने छठे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार | masterchef india 2019 new season soon start on star plus
स्टार प्लस अपने सबसे चर्चित और लोकप्रिय कुकिंग शो 'मास्टरशेफ इंडिया" के छठे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह शो देश भर के निपुण कुक के बीच सबसे लोकप्रिय मंच है, जो पुरस्कार विजेता और स्टार शेफ विकास खन्ना के कुशल मार्गदर्शन में अपने कौशल को निखारने के लिए तत्पर रहते हैं।
यह शो नई पीढ़ी के उभरते कुक की तलाश में निकल पड़ा है जिसके लिए देश भर में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभाशाली शेफ 'पंकज भदौरिया' एक प्रमुख उदाहरण है जिसे मास्टरशेफ इंडिया ने देश के घर-घर में पहचान दिलवाई है। वह पहले सीजन की विजेता थी और उन्होंने अपने नाम पर एक आधिकारिक मास्टरशेफ कुकबुक के साथ वैश्विक मान्यता प्राप्त कर ली है।
इतना ही नहीं, वह आकांक्षी शेफ को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली ऑडिशन स्थल पर भी मौजूद रहेंगी। एक और उल्लेखनीय नाम कीर्ति भुतिका है जिन्होंने 2016 में मास्टरशेफ का खिताब जीता था और फिर विभिन्न टॉक शो, स्पीच और कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन का हिस्सा भी रह चुकी है।
इसलिए, यदि आपके पास भी अपने हाथ से बने खाने के साथ देश का दिल जीतने का टैलेंट है तो निकटतम ऑडिशन केंद्र पर जाएं और अगले 'मास्टरशेफ इंडिया' में भाग लें।
स्टार प्लस पर जल्द ही मास्टरशेफ इंडिया सीजन 6 के साथ सपनों को हकीकत में बदलने की ख्वाहिश रखने वाले आकांक्षी शेफ के सफ़र को देखने के लिए तैयार हो जाइए।
