सम्बंधित जानकारी
- अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन
- प्रोड्यूसर बनकर कमबैक करने जा रहीं करिश्मा कपूर!
- कंगना के ड्रग्स वाले बयान पर राहुल देव बोले, ‘अगर मैं ड्रग्स लेता तो क्या 13वीं मंजिल से कूदने वाला स्टंट कर पाता...’
- जेल में ही रहेंगी रिया चक्रवर्ती, जमानत अर्जी खारिज, सलाखों के पीछे ऐसे बिता एक्ट्रेस का दूसरा दिन
- बॉबी देओल की हिट फिल्म 'बिच्छू' का बनेगा सीक्वल, निर्देशक गुड्डू धनोआ ने शुरू की तैयारी
आफताब शिवदासानी भी आए कोरोना की चपेट में, घर में रहेंगे क्वारंटाइन
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। उनमें इस महामारी के कुछ लक्षण सामने आए हैं और वो होम क्वारंटाइन हो गए हैं।
आफताब ने इंस्टाग्राम के जरिए खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में उन लोगों को भी जांच कराने की सलाह दी है जो उनके संपर्क में थे। इसके बाद से ही फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
आफताब ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सभी को हैलो। आशा करता हूं कि सभी स्वस्थ होंगे। हाल ही में मुझे खांसी और हल्का बुखार आया था जिसके बाद मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया। दुर्भाग्यवश मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम क्वारंटाइन हूं।'
एक्टर ने कहा, 'जो लोग हाल में मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि अपना टेस्ट करा लें और सुरक्षित रहें। आपके समर्थन और प्यार से मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। मैं जल्द ठीक होकर पहले की तरह हो जाऊंगा। मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते रहें।'
गौरतलब है कि जब से कोरोना महामारी का कहर शुरू हुआ है तब से कई बॉलीवुड स्टार्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में टीवी की मशहूर अदाकारा सारा खान भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।
