Year Ender 2025: रवीना टंडन की बेटी राशा से लेकर सैफ के बेटा इब्राहिम तक, इन स्टारकिड्स ने रखा बॉलीवुड में कदम
साल 2025 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत खास रहा है। इस साल कई हिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। वहीं कई नए सितारें भी 2025 में बॉलीवुड इंडस्ट्री को मिले है। बी-टाइन के कई स्टारकिड्स ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फैंस का दिल जीता।
देखिए साल 2025 में किन नए चेहरों ने इंडस्ट्री में कदम रखा-
सारा अर्जुन
साउथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन का बॉलीवुड डेब्यू काफी धमाकेदार रहा। वह फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक किए। हालांकि सारा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
राशा थडानी
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फिल्म 'आजाद' से अपने एक्टिंग करियर की की थी। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन राशा की एक्टिंग को काफी सरहाना मिली।
अमन देवगन
अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने भी फिल्म 'आजाद' से डेब्यू किया। अमन देवगन की फिल्म 'आजाद' बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी।
अहान पांडे
अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे का बॉलीवुड डेब्यू काफी धमाकेदार रहा। उनकी फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। अहान ने अपने रफ लुक से ऑडियंस का दिल जीत लिया।
वीर पहाड़िया
वीर पहाड़िया ने फिल्म 'स्काई फोर्स' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार जैसे दमदार कलाकार के साथ नजर आए थे।
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी फिल्म 'नादानियां' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वह इसी साल रिलीज सरजमीं में भी नजर आए।
शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह विक्रांत मैसी संग नजर आई थीं।
आर्यन खान
सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि उन्होंने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। आर्यन की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को काफी पसंद किया गया।
अनीत पड्डा
अनीत पड्डा का बड़े पर्दे पर डेब्यू काफी अच्छा रहा। वह सैयारा में अहान पांडे संग नजर आईं। पर्दे पर दोनों की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया।