2025 में बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने रेड कार्पेट फैशन को नए अंदाज में किया पेश
2025 में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट फैशन में बड़ा बदलाव दिखाया। नए प्रयोग, अलग सोच और हटकर स्टाइल उनकी पहचान बनी। आइए नज़र डालते हैं उन अभिनेत्रियों पर, जिन्होंने 2025 में यादगार रेड कार्पेट लुक्स दिए।
प्रियंका चोपड़ा जोनस
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने पोल्का डॉट लुक में सबका ध्यान खींचा। उन्होंने कस्टम Balmain का विंटेज कुट्योर पहना, जो 1950 के दशक के पियरे बालमैन सूट से प्रेरित था। चौड़ी हैट, Jimmy Choo हील्स और Bulgari डायमंड्स के साथ उनका लुक बेहद क्लासिक और ग्रेसफुल लगा।
डायना पेंटी
डायना पेंटी ने शिमरी कोबाल्ट ब्लू बॉडी-फिट गाउन में रेड कार्पेट पर रॉयल अंदाज़ दिखाया। Shantanu Nikhil की इस ड्रेस को उन्होंने सलेक्टिव ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया, जो बेहद ग्लैमरस लगी।
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने रेड वाइन कलर की शिमरी और स्कल्प्टेड ड्रेस में सबका दिल जीत लिया। Kristina Fidelskaya की इस आउटफिट में हॉल्टर नेकलाइन और हल्के सीक्विन डीटेल्स थे, जो उनके लुक को और खास बना रहे थे।
मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर ने ब्लैक फिटेड टेक्सचर्ड आउटफिट में बोल्ड और मॉडर्न स्टाइल दिखाया। थाई-हाई स्लिट और Bvlgari सर्पेंटी वॉच के साथ उनका लुक बेहद स्टनिंग लगा।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने राहुल मिश्रा के ओम्ब्रे गाउन में शालीन और ग्लैमरस अंदाज़ पेश किया। स्पार्कलिंग डीटेल्स और डायमंड ज्वेलरी ने उनके लुक को और निखार दिया।
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ने पेस्टल पिंक टेक्सचर्ड गाउन में मेन-कैरेक्टर एनर्जी दिखाई। हाथों और पीछे तक फैला फैब्रिक ट्रेल उनके लुक को ड्रामैटिक और ड्रीमी बना रहा था।
फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख आइवरी कॉर्सेट गाउन में किसी फैंटेसी कैरेक्टर जैसी लगीं। लंबे वेवी बाल और रिबन स्टाइलिंग के साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी चुनी, जिससे आउटफिट पूरी तरह उभरकर सामने आया।
जाह्नवी कपूर
जान्हवी कपूर ने इस साल Cannes में रेड कार्पेट डेब्यू किया। Tarun Tahiliani की रोज़ कलर मेटैलिक शीन वाली आउटफिट और एथरियल वेल के साथ उनका लुक बेहद रॉयल और एलिगेंट लगा। पर्ल ज्वेलरी ने लुक को और खास बनाया।