1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. 10 interesting facts about jawan movie starring shah rukh khan

शाहरुख खान की मूवी 'जवान' के बारे में 10 अनसुनी बातें | 10 interesting facts about jawan movie starring shah rukh khan

Jawan
1) जवान में शाहरुख ने विक्रम नामक कमांडो का रोल निभाया है जो समाज में हो रहे गलत को सही करने के लिए महिलाओं के एक समूह के साथ निकल पड़ता है। 
 
2) शाहरुख खान ने फिल्म जवान में पिता और पुत्र का डबल रोल निभाया है। 
 
3) शाहरुख खान के फिल्म जवान में 6 अलग-अलग लुक नजर आएंगे। 


 
4) जवान शाहरुख के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। इसका बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 
 
5) नयनतारा फिल्म में शाहरुख के अपोजिट नजर आएंगी। यह नयनतारा का हिंदी सिनेमा में डेब्यू है। 
 
6) विलेन का रोल राणा दग्गुबाती को ऑफर हुआ था जो उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण ठुकरा दिया। बाद में यह रोल विजय सेतुपति ने निभाया। 


 
7) दीपिका पादुकोण भी फिल्म में स्पेशल अपियरेंस में नजर आएंगी। एक एक्शन सीक्वेंस उन पर शूट किया गया है। 
 
8) संजय दत्त का एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस भी फिल्म जवान में नजर आएगा। 
 
9) जवान फिल्म को पुणे, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, औरंगाबाद और राजस्थान में फिल्माया गया है। 
 
10) जवान के नॉन थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपये में बिके हैं। फिल्म की लागत रिलीज के पहले ही निकल गई है।
अगला लेख
'जवान' की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे शाहरुख खान