1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. asksrk session jawan actor shahrukh khan funny answers to fans

AskSRK Session : शाहरुख खान ने बताया दो बीवियों के साथ 'जवान' देखने का तरीका

film jawan
Shahrukh Khan AskSRK Session: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 'पठान' की जबरदस्त सफलता के बाद अब 'जवान' के साथ सिनेमाघरों में धमाका करने जा रहे हैं। शाहरुख इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फैंस के साथ लगातार एक्स पर ऑस्क एसआरके सेशन रख रहे हैं। इस दौरान किंग खान फैंस के कई मजेदार सवालों के जवाब दे रहे हैं।
 
शाहरुख खान ने हाल ही में एक बार फिर ऑस्क एसआरके सेशन रखा। देखिए शाहरुख खान और उनके फैंस के बीच कुछ मजेदार सवाल-जवाब...
 
सवाल - जवान की शूटिंग के वक्त आपका पसंदीदा हिस्सा क्या था?
जवाब - सभी लुक और विविध भुमिकाएं अपनाते हुए। बहुत व्यस्त काम लेकिन जब मैंने नतीजे देखे तो बहुत मजा आया।
 
सवाल - सर, चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बारें में आप क्या कहेंगे।
जवाब - 'सारे जहां से अच्छा….हिंदुस्तान हमारा…..'
 
सवाल - जवान मूवी क्या बस जवान ही देख सकते हैं। या बुड्ढे भी।
जवाब - बच्चे, बुड्ढे और जवान सब देख सकते हैं।
 
सवाल - सर ट्रेलर कब आएगा बता दो प्लीज।
जवाब - ट्रेलर नहीं आएगा तो पिक्चर नहीं देखोगे क्या? ट्रेलर ट्रेलर ट्रेलर हा। आ जाएगा भाई सांस तो लेले।
 
सवाल - टकला होकर जवान देखना है सर या बाल के साथ।
जवाब - कुछ नहीं यार.. बस नहा धोकर चले जाना जवान देखने के लिए। हेयरस्टाइल पिक्चर में अच्छा लगे तो सर मुंडवा लेना। 
 
सवाल - सर, जवान कम से कम कितनी बार देख सकते हैं।
जवाब - एक बार मन के लिए.. एक बार तन के लिए... एक बार फन के लिए। अगर फन हो तो एक बार मेरे लिए भी देख लेना। चार बार।
 
सवाल - सर मेरी दो बीवी है एक को जवाब फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना है, दूसरी को फर्स्ट डे लास्ट शो। एक दिन में दो बार कैसे करूं सर। प्लीज हेल्प।
जवाब - जवान में भी दो हिरोइन है... दोनों बीवियों को साथ में ले जा.. एक-एक करके हाथ पकड़ लेना जब में अलग-अलग हिरोइन के साथ स्क्रीन पर आऊं। 
 
सवाल - गदर 2 देखी आपने।
जवाब - हां, लव्ड इट।
 
सवाल - सर आपके जस्टिस के पांच चेहरे में से सबसे खतरनाक कौन सा है। 
जवाब - दरअसल, फिल्म में और भी कई चेहरे हैं। रुको और देखो.. जवान।
 
सवाल - सर बीवी के साथ प्लान किया है जवान देखने के लिए, लेकिन हर बार वो लेट कर देती हैं। पठान के टाइम भी लेट करवा दिया। कुछ टिप्स दिजिए ना जल्दी टाइम पर पहुंच जाऊं जवान देखने।
जवाब - ठीक है दोस्तों अब पत्नी समस्या हल करने वाले प्रश्न नहीं होंगे। मुझे मेरी नहीं संभली तुम अपनी प्रॉब्लम भी मुझ पर डाल रहे हो। सभी पत्नियां कृपया बिना तनाव के जवान के लिए जाएं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब नेहा धूपिया को इंप्रेस करने के लिए अंगद ने लोन पर खरीदी कार