गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday neha dhupia and angad bedi love story
Written By WD Entertainment Desk

जब नेहा धूपिया को इंप्रेस करने के लिए अंगद ने लोन पर खरीदी कार

Neha Dhupia
Neha Dhupia Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया 27 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नेहा उन अदाकाराओं में से हैं जिन्‍होंने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और फिल्मों तक का सफर तय किया। उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'कयामत : सिटी अंडर थ्रेट' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

नेहा धूपिया का फिल्मी करियर जितना शानदार रहा है उनकी लव स्टोरी भी उतनी ही शानदार है। नेहा ने साल 2018 में एक्टर अंगद बेदी से शादी रचाई थी। यह एक सीक्रेट मैरिज थी लेकिन शादी के बाद खुद नेहा धूपिया और अंगद ने इसकी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। 
 
नेहा और अंनद की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। अंगद बेदी बेहतरीन क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और वह उस समय अंडर-19 क्रिकेट खेला करते थे। अंगद ने पहली बार नेहा को जिम में देखा और उनके दीवाने हो गए। लेकिन नेहा ने उनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
 
उस समय नेहा किसी और को डेट कर रही थीं। नेहा ने अंगद से अपने बॉयफ्रेंड को भी मिलवाया। इसके बाद एक दोस्त की पार्टी में नेहा अंगद से मिलीं। दोनों ने उस दिन खूब बातें की। नेहा किसी फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं और उन्हें कोई ऐसा रोल दिखा जिसके लिए अंगद परफेक्ट थे। नेहा ने अंगद से पूछा तो उन्होंने बिना कोई सवाल किए हां बोल दिया।
 
एक पार्टी में करण जौहर ने नेहा को अंगद के दिल का हाल बताया। कुछ समय बाद अंगद ने नेहा को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मज़ेदार बात यह है कि नेहा धूपिया अंगद से दो वर्ष बड़ी हैं। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान अंगद बेदी ने इस बात का भी खुलासा ‍किया था कि जब वह नेहा से पहली बार मिले तो वह उनसे शादी करना चाहते थे। मगर उनके पास पैसे नहीं थे। नेहा उस समय BMW में घूमना पसंद करती थीं। नेहा को इंप्रेस करने के लिए अंगद ने लोन पर एक कार खरीदी। ये उनकी पहली गाड़ी थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
AskSRK Session : शाहरुख खान ने बताया दो बीवियों के साथ 'जवान' देखने का तरीका