1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Police increase security outside Shahrukh Khans bungalow Mannat due to protests

पुलिस ने अचानक बढ़ाई शाहरुख खान के घर 'मन्नत' की सुरक्षा, जानिए क्या है मामला | Police increase security outside Shahrukh Khans bungalow Mannat due to protests

shahrukh khan protests
Police increase security outside Mannat: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर छाए हुए है। शाहरुख इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच उनके घर मन्नत के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल, बीते दिन कुछ लोग शाहरुख के घर मन्नत के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जिसे देखते हुए पुलिस ने किंग खान की सुरक्षा बढ़ा दी।
 
खबरों के अनुसार प्रदर्शनकारी शाहरुख खान के गेमिंग एप के विज्ञापन का विरोध करने मन्नत के बाहर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक इस तरह के एप युवाओं को गुमराह करते हैं। ऐसे में सेलेब्स को इस तरह का एड नहीं करने चाहिए। 
 
सोशल मीडिया पर शाहरुख के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काफी संख्या में पुलिस बल और गाड़ियां एक्टर के घर के बाहर नजर आ रही है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करते हुए ‍शाहरुख के घर की सुरक्षा बढ़ा दी। 
 
शाहरुख खान के घर के बाहर ये विरोध प्रदर्शन अनटच इंडिया फाउंडेशन नाम की सामाजिक संस्था के अध्यक्ष कृष्णचंद्र अदल के नेतृत्व में किया जा रहा था। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया।  
 
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, कुछ ही मिनटों में बिके हजारों टिकट