1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan film jawan advance booking started in india

शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, कुछ ही मिनटों में बिके हजारों टिकट

‍film jawan advance booking
Film Jawan Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि ‍जवान शाहरुख की पिछली फिल्म 'पठान' का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
 
7 सितंबर को रिलीज होने जा रही 'जवान' की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद सिर्फ एक मिनट में ही मुंबई में फिल्म के 1100 टिकट्स बिक गए। फैंस सोशल मीडिया पर तेजी से भर रहे सिनेमाघरों के स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं। 
 
'जवान' को लेकर दर्शकों में इतना क्रेज है कि ‍लोग 1000 रुपए से भी ऊपर के टिकट को खरीदने के लिए तैयार है। भारत के साथ ही विदेशों में भी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म यूएसए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 200 हजार डॉलर का आंकड़ा छूने के बहुत करीब है।  जो कि एक बहुत बड़ा कलेक्शन साबित होने वाला है। 
 
फिल्म 'पठान' का निर्देशन एटली ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति अहम किरदार में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फिल्म इंडस्ट्री के स्टार मेकर थे ऋषिकेश मुखर्जी