सम्बंधित जानकारी
- रकुल प्रीत सिंह ने बताया चोट के बावजूद कैसे शूट किया दे दे प्यार दे 2 का आइकॉनिक हाईवे सीन
- अभिनेत्री से निर्देशक बनने तक का सफर, जानिए दिव्या खोसला के करियर की 7 खास बातें
- बिन शादी के एक बेटे के पिता हैं तुषार कपूर, जानिए क्या है एक्टर का मैरिज प्लान
- तुषार कपूर को विरासत में मिली है अभिनय की कला, बचपन से देखते थे एक्टर बनने का सपना
- राजकुमार हिरानी के जन्मदिन पर जानिए क्यों इंडस्ट्री के बड़े से बड़े निर्देशक करते हैं उनकी सराहना
गोल्डन साड़ी में दिशा पाटनी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, देखिए एक्ट्रेस का रॉयल ट्रेडिशनल लुक
दिशा पाटनी अपनी हॉट एंड बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। वह अक्सर अपनी बिकिनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
इस बार दिशा ने अपना ट्रेडिशनल लुक फैंस के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की साड़ी में अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
तस्वीरों में दिशा गोल्डन कलर पर्ल डिजाइन वाली साड़ी पहने नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का डीपनेक ब्लाउज कैरी किया है।
दिशा ने ग्लॉसी मेकअप और बालों की स्टाइलिश चोटी बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया है। साथ ही गले में फ्लोरल डिजाइन वाला नेकपीस और स्टेटमेंट इयरिंग्स कैरी किए हैं।
एक्ट्रेस के माथे पर लगी छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। इसके साथ ही दिशा ने चूड़ियां भी पहनी हैं जो उनके पूरे लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है।
तस्वीरों में दिशा एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। कभी वह अपना फ्रंट लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं तो कभी बैक लुक दिखा रही हैं।
दिशा पाटनी के इस रॉयल ट्रेडिशनल लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। दिशा पाटनी ने अपनी जबरदस्त खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम टू द जंगल' और इमरान हाशमी के साथ 'आवारापन 2' में स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।
