• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurrana starrer film dream girl 2 box office collection day 2
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 27 अगस्त 2023 (14:36 IST)

पूजा बनकर बॉक्स ऑफिस पर छाए आयुष्मान खुराना, 'ड्रीम गर्ल 2' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

पूजा बनकर बॉक्स ऑफिस पर छाए आयुष्मान खुराना, 'ड्रीम गर्ल 2' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन | ayushmann khurrana starrer film dream girl 2 box office collection day 2
Dream Girl 2 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
 
पूजा बनकर आयुष्मान खुराना दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। 'गदर 2' के तूफान के बीच 'ड्रीम गर्ल 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.96 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। 
 
'ड्रीम गर्ल 2' के कलेक्शन शनिवार को और उछाल देखने को ‍मिला है। फिल्म ने दूसरे दिन 14.2 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.71 करोड़ रुपए हो गया है। रविवार और फिर रक्षाबंधन की छुट्टी से फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। 
 
'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, अनु कपूर, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्या ने किया है। फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के तले बनाई गई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
फिल्म इंडस्ट्री के स्टार मेकर थे ऋषिकेश मुखर्जी