ब्यूटी के लिए सिंपल टिप्स
ND
याद रखें अनियमित मासिक धर्म की वजह से कील-मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। अगर मासिक धर्म के दौरान मुंहासों आदि की समस्या उभरे तो खुर्फा के बीजों को पीसकर इनमें दूध मिलाएं और मुंहासों पर इस लेप को लगाएं, कुछ समय बाद चेहरा धो लें।
गुलाब पत्तियों, सेना, नीम, तुलसी और कसनी की 3 ग्राम (प्रत्येक) पत्तियों को उबालें। इस मिश्रण को छानकर इसमें चीनी मिलाएं। हर रात सोने से पहले पीएं। आपको 15 दिनों में फर्क मालूम होगा। याद रखें, आमतौर पर त्वचा संबंधी विकारों के मूल में शरीर का असंतुलन ही होता है। अच्छा और संतुलित भोजन तथा सेहतमंद जीवनशैली इन असंतुलनों को दूर करती है।

