पानी से पाएं दमकता सौन्दर्य
ब्यूटी टिप्स
ND
भोजन के 1 घंटे पहले व आधा घंटे बाद ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। खाना खाने के साथ जल का प्रयोग न करें, ऐसा करने पर खाना बगैर पचे आंतों में पहुँच जाता है और पेट में अपच की शिकायत बनी रहती है।
सप्ताह में एक बार पूर्ण जल टब स्नान अवश्य लेना चाहिए, ऐसा करने पर रीढ़ व मस्तिष्क को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचना शुरू हो जाता है। मस्तिष्क में ऑक्सीजन की मात्रा जोश व स्फूर्ति जगाती है।
सुबह खाली पेट नींबू पानी, सोते समय आंवला पानी पीने से मोटापा व कब्ज जैसे रोगों से निजात मिलती है।
चेहरे का स्पंज बाथ करने पर चेहरे पर चमक व सुंदरता आती है। चेहरे का स्पंज बाथ मुंहासों से मुक्ति दिलाता है। स्पंज बाथ से त्वचा को जल के साथ-साथ ऑक्सीजन भी मिलती है।

