गरबा स्पेशल मेकअप के बाद
ND
- इस लिहाज से फायनल मेकअप करने के पहले ट्रायल मेकअप करके जरुर देखें। यह मेकअप कान के आगे या पीछे की त्वचा पर करें व 2-3 घंटे रहने दें। इससे कोई एलर्जी या अन्य कोई समस्या नहीं होती है तो इस मेकअप को फायनल मेकअप में कंटिन्यू रखें।
- मेकअप रिमूव करने वाले क्लींजर में एसिटोन व एसिडीक तत्व होते हैं जिससे त्वचा खराब हो सकती है। ऐसे में मेकअप रिमूवर क्लींजर की क्वांटिटी कम रखें।
- मेकअप हटाने के बाद मॉइश्चरॉइजिंग फेस वॉश से चेहरे को धोएं व अंत में मॉइश्चरॉइजिंग क्रीम लगाएं।
- नवरात्रि में पूरे नौ दिन मेकअप लगाया जाता है, ऐसे में चेहरे पर कभी रेडनेस, रिएक्शन, पिम्पल आदि आए तो डॉक्टर की सलाह से एंटी पिम्पल व एंटी एलर्जिक दवाईयां ली जा सकती है।

