खूबसूरत है तुम्हारी आंखें
गर्मी में आंखों की देखभाल
गर्मियों में वैसे भी थकान जल्दी हो जाती है ऐसे में किस तरह से आप अपनी आंखों की ताजगी बरकरार रखें और उनपर कैसा मेकअप करें, यह जानना जरूरी है।
ND |
यदि आपकी आंखें थकान महसूस कर रहीं हैं या उन पर सूजन आ गई है तो खीरे के गोल टुकड़े आंखों पर रखें या केफिन के लोशन से रब करें।
आप कितना ही मेकअप कर लें लेकिन पसीना आते ही सब बेहाल हो जाता है। इसी तरह आंखों का भी बुरा हाल रहता है।
काजल लगा लिया तो उसके फैलने का डर और नहीं लगाया तो आंखें सूखी-सूखी सी लगती हैं।
गर्मियों में जहां तो हो सके आईलाइनर का प्रयोग न करें।
इसके बजाय मस्करा का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा। चिलचिलाती धूप में हमेशा चश्मा लगाकर घर से निकलें।
लेकिन ध्यान रहे कभी भी चलताऊ किस्म का चश्मा न खरीदें, क्योंकि इनमें लगने वाले ग्लास की क्वॉलिटी अच्छी नहीं होती है और यह आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

