सम्बंधित जानकारी
- Skin Care Tips -डाइट में शामिल करें ये 5 विटामिन्स, आपको उम्रभर रखेंगे जवां
- Oil for Dry Skin - ड्राई स्किन से मिलेगा छुटकारा, घर पर बनाएं ऑयल
- Skin Care Tips : जानिए क्या होता है बाकुचि ऑयल, फायदे जानकर दंग रह जाएंगे
- Skin care tips : घर पर करें वाइन फेशियल, पाएं ग्लोइंग त्वचा
- Skin Care Tips : बर्फ बढ़ाएगा चेहरे का ग्लो, बस 30 सेकंड करना होगी मसाज
Monsoon Skin Care Tips : लगाएं लीची का प्राकृतिक फेस पैक, दमक उठेगा चेहरा
लीची बारिश का सीजनल फल है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसके सेवन से कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। लीची में पानी की क्वांटीटी भी सबसे अधिक होती है। इसमें मौजूद तत्व शरीर के साथ स्किन का भी ख्याल रखते हैं। लीची में मौजूद विटामिन सी, बी 6,फोलेट,तांबा, पोटेशियम, फास्फोरस,मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे खनिज पाए जाते हैं। इसके प्रतिदिन सेवन से आपकी बढ़ती उम्र पर भी पूर्ण विराम लग जाता है। लीची खाने से स्किन में कसावट भी पैदा होती है। साथ ही शारीरिक विकास में भी सहायता करती है। खाने से तो बहुत सारे लाभ जान लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं लीची का फेस पैक भी लगाया जाता है। जी हां, इसका फेस पैक लगाने से चेहरा एकदम खिल जाएगा। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके चेहरे का ग्लो बढ़ देते हैं। तो आइए जानते हैं लीची का फेस पैक कैसे बनाएं और उससे होने वाले फायदे -
सामग्री - 4 लीची और 1 पका केला
विधि - दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और चेहरे पर 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। और हल्के हाथों से नैपकिन की मदद से पुंछें। अगर आपको अपनी त्वचा रूखी लगती है तो हल्का सा क्रीम लगाएं। अन्यथा नहीं लगाएं।
लीची फेस पैक लगाने के फायदे
जैसे - जैसे उम्र बढ़ती जाती है स्किन ढीली पड़ने लगती है। लीची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भरपूर तादाद में होता है,जो चेहरे में कसावट पैदा करता है। साथ ही चेहरे पर ग्लो बढ़ जाता है। यह आपके सनटैन को कम करने में मदद करेगा। सूरज की हानिकारक किरणों में बचाव करने में मदद करेगा।