गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. home remedies using Pan leaf
Written By

एक रात में मुंहासे भगाना है, तो तुरंत अपनाएं 'पान के पत्ते' का ये खास नुस्खा

Pan leaves will make Pimples free skin
पान खाने के शौकीन तो बहुत लोग होते है। पान के पत्ते के कई तरह के इस्तेमाल आपको पता होंगे जैसे उन्हें पूजा सामग्री आदि में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको शायद ये नहीं पता होगा कि 'पान के पत्ते' के इस्तेमाल से सौन्दर्य भी निखारा जा सकता है। जी हां, 'पान के पत्ते' के इस्तेमाल से आप चेहरे के मुंहासे, दाग-धब्बे और ब्लैक हेड्स से छुटकारा पा सकते है। आइए, जानते हैं कि इसके लिए आपको 'पान के पत्तों' को किस प्रकार से इस्तेमाल करना है-   
 
1. सबसे पहले आप 3-4 पान के पत्ते लें और इन्हें पानी से धोकर साफ कर लें।
 
2. अब इन पत्तों को पीस लें और इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
 
3. अब इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं और बचे हुए पेस्ट को चेहरे पर लगा लें।
 
4. पूरे चेहरे पर पेस्ट लगाने से आपके मुंहासों के साथ-साथ उनके निशान भी छू मंतर हो जाएंगे।
 
5. दिन में 1 या 2 बार इस नुस्खे को आजमाएं।
 
6. एक हफ्ते के भीतर ही आपको फर्क दिखने लगेगा।
ये भी पढ़ें
क्या आप गर्मागर्म चाय पीने के शौकीन हैं? तो ये खबर आपके लिए है