सम्बंधित जानकारी
- Winter care : ठंड में अपनाएं यह टिप्स और पाएं बेजान त्वचा से छुटकारा
- Skin Care Tips : जानिए क्या होती है चेहरे की झाइयां, इसके कारण और प्रकार
- Beauty Tips : गर्भावस्था में कैसे बने रहें खूबसूरत, जानिए 5 प्रेग्नेंसी ब्यूटी केयर टिप्स
- Winter Skin Care : मॉइश्चराइजर लगाने से पहले इन 7 बातों का रखें ख्याल...
- Hair care Tips : इस जादुई तेल से पाएं घने बाल
Beauty Tips : मूली के फेस पैक से पाएं गजब का निखार
भले ही आपको सुनने में अजीब लगे, लेकिन मूली का यह फेस पैक आपकी त्वचा को दमका सकता है। इससे आपकी त्वचा ब्लीच भी होती है। लेकिन अगर आपकी त्वचा अतिसंवेदनशील है, तो आप इसे न आजमाएं क्योंकि इससे हल्की जलन हो सकती है। लेकिन इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
मूली का यह फेस पैक बनाने के लिए आपको मूली का एक बड़ का आकार का टुकड़ा लेना है और इसे छीलकर किसनी में किस लेना है या फिर इसे पीसकर भी आप इसका पेस्ट बना सकते हैं।
मूली के इस पेस्ट में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं, इसे मिक्स करने के बाद 4 से 5 बूंद जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब आपका मूली फेस पैक तैयार है। बस इसे चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाकर धो लीजिए। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर यह आपकी त्वचा को सूट नहीं करता है, तो इसे न आजमाएं।
चेहरे पर लगाने से पहले अपनी कलाई पर इस पेस्ट को लगाकर टेस्ट कर लें। अगर यह त्वचा को सूट कर रहा हो तभी इसे चेहरे पर भी लगाएं।
