सम्बंधित जानकारी
- खूबसूरती निखारने के लिए 'रेड वाइन फेस पैक', जानिए बनाने की सरल विधि
- बिना मेकअप के कुदरती खूबसूरत दिखना चाहती हैं? तो ये टिप्स आजमाएं
- जानिए, 3 प्रकार के कंडीशनर में से आपके बालों को किसकी है जरूरत
- वैसलीन, ग्लिसरीन, क्रीम... इन सभी का एक ही विकल्प है - मलाई
- दोपहर की धूप में त्वचा को टैनिंग से बचाने के 5 टिप्स
चेहरे पर लाना है चमक तो खाएं ये खट्टे फल
हर कोई खूबसूरत, तरोताजा और फिट दिखना चाहता है लेकिन जरूर नहीं है कि इसके लिए आप पारर्ल और बाहरी चीजों पर ही निर्भर रहें। यदि आप आपनी डाइट में कुछ खट्टे फल शामिल कर लेंगी तो आपको खूबसूरत और दमकता हुआ दिखने से कोई नहीं रोक सकता।
आप खानपान में थोड़ी सी जागरूकता ले आएं तो आपकी सुंदरता हर मौसम में आपके साथ बनी रहेगी। खट्टे फलों को सौन्दर्य का स्त्रोत माना जाता है इसलिए अब से जब भी आप बाजार में सब्जियां खरीदने जाएं, तो ये खट्टे ब्यूटी फ्रूट्स जरुर घर लेकर आएं।
1. संतरा खाए:
संतरे में सबसे अधिक फाइबर होता है। आहार विशेषज्ञों की राय में एक साधारण आकार के संतरे में 3 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे वजन को नियंत्रण में किया जा सकता है।
2. नींबू खाए:
नींबू के गुणों पर किताबें लिखना भी कम रहेगा। यह छोटा सा खट्टा फल आंतों की सफाई करता है चेहरे पर चमक लाता है।
3. सिट्रस फ्रूट्स खाए:
सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा, कीनू, चकोतरा, मौसम्मी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। आमतौर पर एक मध्यम आकार के संतरे में 70 मिग्रा विटामिन सी मौजूद होता है। दिनभर में विटामिन सी की इतनी ही मात्रा हमारे शरीर के लिए पर्याप्त होती है।
