गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. 7 benefits of ice cube massage in summers
Written By

गर्मियों में चेहरे को दीजिए ठंडक भरी बर्फ मसाज, होंगे 7 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में चेहरे को दीजिए ठंडक भरी बर्फ मसाज, होंगे 7 बेहतरीन फायदे - 7 benefits of ice cube massage in summers
गर्मी का मौसम आते ही कई त्वचा संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं, लेकिन एक ऐसा तरीका है जो ना तो खर्चीला है और न ही जिसके लिए आपको पार्लर जाने की जरुरत हैं। इसे आप घर पर ही आजमा सकती हैं और अपनी त्वचा को गर्मियों में भी ठंडक पहुंचा सकती हैं। मसाज के लिए आप बर्फ को किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें और फिर उसे चेहरे पर लगाएं।
 
आइए, जानते हैं कि बर्फ की चेहरे पर रोजाना सिर्फ 10 मिनट की मसाज से आपको क्या-क्‍या फायदे मिल सकते हैं-
 
1. बर्फ की मसाज से मुंहासो से छुटकारा मिलता है। सबसे पहले आप अपना चेहरा धोकर सुखा लें। अब कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ से सर्कुल यानी हाथों को गोलाकार में घुमाते हुए चेहरे की 10 मिनट मसाज करें। रोज ऐसा करने से आपको मुंहासो से छुटकारा मिल सकता है।
 
2. बर्फ की मसाज से शरीर में कहीं भी सूजन आ गई हो तो उससे भी राहत मिलती है।
 
3. चेहरे पर मेकअप करने से पहले यदि बर्फ से मसाज कर लें तो यह प्राइमर का काम करता है व आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।
 
4. बर्फ की मसाज से आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे आप लंबे समय तक जवां बनी रहेंगी।
 
5. सनबर्न या त्वचा धूप से टैन हो गई हो तो इस टैन को हटाने में भी बर्फ की मसाज से मदद मिलेगी।
 
6. लगातार कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने से कई बार आंखें सूज जाती हैं। ऐसी पफ्फी आइज से राहत पाने के लिए भी आप आंखों पर बर्फ की मसाज करें, इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी और आपको फ्रेश महसूस होगा और आंखों की थकावट भी दूर होगी।
 
7. बर्फ की मसाज चेहरे पर करते रहने से झुर्रियां भी आपके चेहरे पर जल्‍दी नहीं पड़ेंगी।