सम्बंधित जानकारी
- फेस्टिव सीजन में चेहरे की रौनक रहेगी बरकरार, सिर्फ आजमाएं ये 5 टिप्स
- हेयर कट कराने जा रही हैं? तो इन 5 बातों पर जरूर ध्यान दें
- तीज पर दिखें चांद का टुकड़ा... ऐसा हो आपका मेकअप, पढ़ें 10 टिप्स
- त्वचा के दाग-धब्बे हटाने के लिए त्वचा पर करें फिटकरी से मसाज
- चेहरे से मेकअप हटाने के लिए इस्तेमाल करें बादाम का तेल, होंगे ये फायदे
फेस्टिव सीजन में गोरा रंग पाएं, घर बैठे आजमाएं ये 5 आसान उपाय
साफ-सुथरा, दाग रहित गोरे रंग का चेहरा हर कोई पाना चाहता है। यह ख्वाईश और भी बढ़ जाती है जब फेस्टिव सीजन चल रहा हो, जहां सजना-संवरना, नए कपड़े पहनना और अपने रिश्तेदारों से मिलने का मौका आ जाता है। हम आपको बता रहे हैं 5 आसान से उपाय जिन्हें आप घर पर आजमा सकती हैं और अपने रंग को निखार सकती हैं -
1 नींबू - नींबू आपके रंग को हल्का करने और गहराई तक सफाई करने में बेहद मददगार है। यह आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को भी हटाकर बेदाग बना सकता है। नींबू के रस को बेसन या फिर खीरे के रस के साथ मिलाकर लगाएं और कुछ ही दिनों में फर्क देखें।
2 हल्दी - हल्दी का प्रयोग सदियों से रूप निखारने के प्राकृतिक तरीके के रूप में किया जाता है। इसे कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में आपका रंग निखर आएगा।
3 बेसन - बेसन एक नैचुरल और प्रभावी फेसपैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के प्रकार के अनुसार इसमें दूध या दही मिलाकर, थोड़ी सी हल्दी की मात्रा मिलाकर इसका इस्तेमाल करें। चाहें तो इसमें नींबू या टमाटर का रस भी मिला सकते हैं।
4 चंदन पाउडर - चंदन पाउडर हो या फिर चंदन को घिसकर बनाया गया पेस्ट, आपके रंग को निखारने में बेहद कारगर उपाय है। यह धीरे-धीरे आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करता है और देता है बेदाग गोरापन।
5 चारौली - चारौली का इस्तेमाल दूध के साथ पीसकर फेसपैक के रूप में किया जा सकता है। रंग गोरा करने के लिए यह तरीका खूब प्रयोग किया जाता है। इसमें गुलाब की पत्तियों का प्रयोग भी किया जा सकता है।
