सम्बंधित जानकारी
- गर्मियों में इन 5 तरीकों से नहाएंगे तो पूरा दिन महकते रहेंगे आप
- लिपस्टिक लगाने पर फट जाते हैं होंठ? आजमाएं ये 5 सरल टिप्स
- गर्मियों में प्याज सिर्फ खाएं ही नहीं, त्वचा पर भी रगड़ें, होंगे ये 5 फायदे
- तपती धूप में बाहर निकलें तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं, लेकिन कितने SPF वाला?
- Benefits Of Face Sweating : जानिए क्यों पसीना आना आपकी त्वचा के लिए अच्छा है
Beauty Tips : यह 5 तरीके, गर्मी में रखेंगे आपको तरोताजा
गर्मी के मौसम में आपकी त्वचा और सेहत के साथ-साथ आपके शरीर को भी इसके दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों में पसीना, बदबू, चिड़चिड़ाहट के अलावा शरीर में भारीपन, हल्का दर्द बना रहना और तपन भी शामिल है। ऐसे में सिर्फ नहाने का तरीका बदलकर आप इन समस्याओं से बच सकते हैं और तरोताजा बने रह सकते हैं। जानें 5 तरीके -
नीम बाथ - अगर आप गर्मी में त्वचा से संबंधित समस्याएं महसूस कर रहे हैं, तो यह बाथ आपके लिए उपयोगी है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है, जिनके शरीर पर फोड़े-फुंसी जैसी समसयाएं होती हैं। इसके लिए नीम व पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को ठंडा करके उस पानी से नहाएं।
रोज बाथ - दिन भर बेहद खुशबूदार बने रहने के लिए इस मौसम में देसी गुलाब से नहाने का मजा ही कुछ और है। पांच-छह देसी गुलाब के पत्तों को एक मग पानी में मिलाकर रखें। सादे पानी से नहाने के बाद गुलाब के पत्तों वाले पानी से नहाएं। इससे दिन भर गुलाब की खुशबू आती रहती है।
जैस्मिन बाथ - चमेली के फूलों को बाथ टब में डालकर रखें और इस पानी से नहाएं। यह बाथ न केवल आपको दिनभर तरोताजा बनए रखेगा, बल्कि मानसिक और शारीरिक तनाव को भी दूर करेगा।
डियो बाथ - यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जिनके शरीर से गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा पसीने की बदबू आती है। पसीने के दुर्गंध से बचने के लिए एक बाल्टी पानी में नमक व एक चम्मच डियो मिलाकर इस पानी से नहाएं। इससे ताजगीभरा अहसास होता है। साथ ही दिन भर बॉडी से एक भीनी-भीनी सी खुशबू आती है।
आरोमा बाथ - आरोमा थैरेपी बाथ भी गर्मी में एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए एसेंशियल ऑइल की कुछ बूंदों को अपने बाथ टब में या बाल्टी में डालें और उस पानी से स्नान कीजिए। आप कोई भी हल्का भीना फ्लेवर ले सकते हैं जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं।
