शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 5 Benefits of rubbing onions on skin
Written By

गर्मियों में प्याज सिर्फ खाएं ही नहीं, त्वचा पर भी रगड़ें, होंगे ये 5 फायदे

गर्मियों में प्याज सिर्फ खाएं ही नहीं, त्वचा पर भी रगड़ें, होंगे ये 5 फायदे - 5 Benefits of rubbing onions on skin
गर्मियों में प्याज को अपने कपड़ों में व अपने पास रखना लू लगने से बचाता है, इसका सेवन भी सेहत फायदे देता है लेकिन इसके अलावा इसे त्वचा पर रगड़ने से भी कई फायदे होते हैं। आइए, जानते हैं उन्हीं फायदों के बारे में...   -  
 
गर्मी के दिनों में प्याज का उपयोग सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा पर रगड़ने के लिए भी किया जाता है। इससे त्वचा की गर्मी शांत होती है और शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है।
 
पैर के तलवों में होने वाली लजन से बचने के लिए भी पिसा हुआ प्याज रगड़ना लाभकारी है। यह आपको लू की चपेट में आने से भी बचाएगा। 
 
त्वचा के इंफेक्शन को समाप्त करने के लिए भी प्याज का रस या फिर पिसा हुआ प्याज लगाने के फायदा होता है और त्वचा में होनेवाला संक्रमण समाप्त हो जाता है।
 
मच्छर काटने पर अगर आपको फुंसियां हो जाती हैं या त्वचा सूजन के साथ लाल हो जाती है, तो उस पर कटा हुआ प्याज रगड़ने से आप सूजन और लालिमा से बच सकते हैं।
 
सिर की त्वचा पर त्याज रगड़ने से झड़ चुके बाल वापस उगने लगते हैं। इसके अलावा सिर में जुएं हो जाने पर भी सिर की त्वचा पर प्याज रगड़ने से जुएं मर जाती हैं।