1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. 5 Home remedies for hair fall

बालों का झड़ना हो जाएगा बंद, बस अपना लें 5 घरेलू उपाय

Hair care tips
अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रही हैं, तो हम जो 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं ये आपके बहुत काम आ सकते हैं। इन आसान से 5 उपायों को अपनाकर आप हेयर फॉल जैसी समस्या को रोकने में कामयाब हो सकती हैं - 
  
1 रात को आंवले का पॉवडर पानी में भिगो कर रख दें, फिर सुबह इसका पानी निथार दें। अब इस पॉवडर में 1-2 कागज़ी नींबू निचोड़ कर डालें। फिर इस पेस्ट से बालों की मसाज करें।
 
2 नीम के तेल की कुछ बूंदें नियमित रूप से नाक में डालने से और रोजाना दूध का सेवन करने से भी बालों के झड़नें की समस्या में राहत मिलती है।
 
3 उड़द की दाल को उबालें फिर उसे सिर पर रगड़-रगड़ कर लगाएं या मसाज करें। ऐसा नियमित करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है।
 
4) नींबू के रस में बड़ व बरगद की जटा पीसकर पेस्ट बनाए। अब इससे बालों को धोएं, फिर नारियल का तेल लगाएं, ऐसा करने से भी बाल झड़ने बंद होने लगते हैं।
 
5) एक चम्मच साबूत काले तिल और एक चम्मच भांगरे का पंचाग यानी कि फूल, फल, पत्ती, तना, जड़ को बारीक पीसकर पानी के साथ सेवन करने से भी बालों के झड़नें की समस्या में राहत मिलती है।
अगला लेख
एक ही समय पर एक साथ जन्मे बच्चों का भविष्य एक सा क्यों नहीं होता?