रविवार, 21 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. 14 Important Beauty Tips Related to Mascara Selection And Applying
Written By

आंखों पर लगाती हैं मस्कारा, तो जरूर जानिए 14 काम की बातें

आंखों पर लगाती हैं मस्कारा, तो जरूर जानिए 14 काम की बातें - 14 Important Beauty Tips Related to Mascara Selection And Applying
मस्कारा पलकों को शेप देकर उन्हें घना दिखाने के साथ ही आपकी आंखों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। अक्सर महिलाएं आंखों के मेकअप में आई लाइनर और काजल के साथ मस्कारा भी जरूर लगाती हैं। आइए, आपको मस्कारा से जुड़ी जरूरी और काम की 14 बातें बताते हैं, जो मेकअप करते समय आपके बहुत काम आएंगी  -
 
1 मस्कारा खरीदते हुए अपनी जरूरत के हिसाब से उसके ब्रश का सही चयन करें, क्योंकि इसमें दो तरह के ब्रश आते हैं- एक फुल वॉल्यूम इफेक्ट देता है और दूसरा हाई डेफिनेशन लैशेज।
 
2 मस्कारा खरीदने से पहले ध्यान दे कि वो सूखा हुआ न हो।
 
3 मस्कारा खरीदते समय उसके ब्रश को अंदर-बाहर न करें। ऐसा करने से बॉटल में हवा भर जाती है जिससे मस्कारा खराब हो सकता है।
 
4 अगर रोज मस्कारा लगाती हैं तो वॉटरप्रूफ मस्कारा न खरीदें।
 
5 घनी आईलैशेज हो तो क्लियर व ट्रांसपरेंट मस्कारा ही लगाएं क्योंकि आपकी पलकें पहले से ही घनी हैं तो आपको केवल उसे शेप देने की जरूरत है। 
 
6 अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनती हैं, तो मस्कारा लगाने से पहले ही उन्हें पहनें।
 
7 मस्कारा लगाते समय हमेशा पलकों के रूट से होते हुए टिप पर आएं, इससे पलकें लंबी दिखेंगी साथ ही मस्कारा के दो-तीन कोट्स लगाएं।
 
8 अगर मस्कारा लगाते हुई आसपास फैल जाए तो उसे सूखने के बाद ही हटाएं, वरना आपका मेकअप खराब हो जाएंगा।
 
9 ऊपरी पलकों पर मस्कारा लगाते हुए अपवर्ड स्ट्रोक और निचली पलकों के लिए डाउनवर्ड स्ट्रोक दें।
 
10 कई महीनों तक रखे हुए अगर मस्कारा गाढ़ा हो जाए तो उसे पतला करने के लिए पानी या एसीटोन न मिलाएं।
 
11 आंखों की कोई भी समस्या व एलर्जी होने पर मस्कारा लगाने से बचें।
 
12 छोटी आंखों पर ब्लैक आईलाइनर व मस्कारा न लगाएं, वरना आंखें और छोटी लगेंगी। छोटी आंखों के लिए ब्लू शेड बेहतर रहता है।
 
13 अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं, तो नीचे की पलकों पर मस्कारा न लगाएं।
 
14 त्वचा का रंग ज्यादा गोरा हो, तो ब्लैक की जगह डार्क ब्राउन मस्कारा बेहतर लगता है।

ये भी पढ़ें
योग की ये 10 बातें मान लीं तो समझो जीवन सफल