Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Skoda Auto India

स्कोडा लांच करेगी एसयूवी कोडियाक

Skoda Auto India
मुंबई। कई साल की दिक्कतों के बाद अब स्कोडा ऑटो इंडिया को उम्मीद है कि इस साल  उसकी बिक्री में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। हाल के समय में कंपनी की स्थिति में  सुधार होता दिख रहा है। कंपनी ने इस साल दिसंबर तक 18,000 इकाइयों की बिक्री का  लक्ष्य रखा है।
 
बीते सप्ताहांत फॉक्सवैगन समूह की कंपनी ने अपने लोकप्रिय मॉडल ऑक्टेविया का रेसिंग  संस्करण ऑक्टेविया आरएस-230 पेश किया है। इसकी कीमत 24.63 लाख रुपए रखी गई  है। कंपनी को उम्मीद है कि उसका यह मॉडल प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती देगा।  चेक गणराज्य की इस कंपनी को उम्मीद है कि ऑक्टेविया की बिक्री में आरएस-230 का  योगदान 15 प्रतिशत रहेगा। यह कंपनी का दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। 
 
स्कोडा इंडिया के निदेशक (बिक्री, सेवा एवं विपणन) आशुतोष दीक्षित ने कहा कि हमारा  आंतरिक लक्ष्य दिसंबर तक 18,000 इकाई का है। 2017 के पहले 7 माह में हमने  10,500 वाहन बेचे हैं। बीते पूरे 2016 में हमारी बिक्री 13,300 इकाई की रही थी। ऐसे में  इस लक्ष्य को हासिल करने को हमें 40 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करनी होगी। (भाषा)