सम्बंधित जानकारी
- Share Market Today: व्यापार युद्ध की आशंका से शेयर बाजार सहमा, Sensex 931 और Nifty 346 अंक लुढ़का
- ज्यादा पैसे मिलने का यह मतलब नहीं कि हर मैच में रन बनाऊं, KKR की बड़ी जीत के बाद ये क्या बोल गए वेंकटेश अय्यर?
- KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया 80 रनों से मिली जीत के पहले क्या थी कोलकाता की दशा, कही दिल की बात
- कोलकाता के कहर के सामने दबे हैदराबादी सूरमा, 2 साल में चौथा मैच हारे
- अय्यर, रघुवंशी की शानदार पारियों के दम पर कोलकाता के 6 विकेट पर 200 रन
Panchgrahi Yoga in Pisces 2025| मीन राशि में 5 ग्रहों के योग से 5 राशियों को होगा फायदा
मीन राशि में दुर्लभ पंचग्रही योग बना है। 29 मार्च को शनि ग्रह का मीन राशि में प्रवेश हुआ था जहां पर पहले से ही विराजमान राहु, बुध, शुक्र और सूर्य के साथ उन्होंने युति बना रखी है। पांच ग्रहों के इस योग के चलते देश और दुनिया में उथल पुथल मची हुई है। इसके परिणाम स्वरूप कई राशियों के लोगों के जीवन में भी उथल पुथल मची हुई है परंतु 3 राशियों को इससे जबरदस्त फायदा मिल रहा है। ALSO READ: Budh uday: बुध ग्रह के मीन राशि में उदय से 4 राशियों को रहना होगा सतर्क, 2 को मिलेगा फायदा
1. मिथुन राशि- पंचग्रही योग मिथुन राशि के लोगों को व्यपार में अच्छा मुनाफा देगा। कोई वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति आपका सहयोग करेगा जिसके चलते कारोबार में तेजी आएगी। नौकरी में उन्नति करेंगे और प्रमोशन के साथ ही इंक्रीमेंट भी मिलेगा। आकस्मात धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग भी बन रहा है।
2. वृश्चिक राशि- मीन राशि में बना पंचग्रही योग आपके लिए उन्नतिदायक माना जा रहा है। सभी अटके कार्य पूर्ण होने लगेंगे। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय चल रहा है। कारोबार में किए पुराने निवेश से लाभ होगा। नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।
3. कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए पंचग्रही योग शत्रुओं पर विजय दिलाएगा। घर परिवार में खुशियां लेकर आएगा। विवाहित हैं तो जीवन में सुख का अनुभव होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक संपर्क से आपकी साख बढ़ेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। रिश्तों में सुधार होगा।
4. कन्या राशि- पंचग्रही योग के चलते आपके अच्छे दिेन प्रारंभ हो गए हैं। संकटों का समाधान होगा। व्यापार में तेजी आएगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतवृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आर्थिक संकट दूर होगा। सेहत और रिश्तों में सुधार होगा। पहले की अपेक्षा जीवन में अब सबकुछ ठीक चलने लगेगा। जो कार्य सोच कर रखा था वह पूर्ण होने लगेगा।ALSO READ: शनि का मीन राशि में परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर प्रभाव, करें ये उपाय
5. मकर राशि- पंचग्रही योग से आपको अपार लाभ होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होने के साथ-साथ जीवन में खुशियां बढ़ेगी। जीवन में चली आ रही समस्याएं और चुनौतियां धीरे-धीरे दूर होगी और आपका जीवन पटरियों पर लौट आएगा। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
