• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 9 August Horoscope

9 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

9 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 9 August Horoscope
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। हानि-दुर्घटना से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। घर में तनाव रह सकता है। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। उत्सव आदि में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। शत्रु परास्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- यात्रा में सावधानी रखें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यों के प्रति अरुचि रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- चिंता, तनाव व अस्वस्थता आदि हावी रहेंगे। यश व कीर्ति मिलेगी। उच्चाधिकारियों से सुसंबंध स्थापित होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सृजनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश शुभ रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- कार्यकुशलता का विकास होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। अचानक लाभ हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- मेहमानों पर अधिक खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लालच में न पड़ें। कुसंगति से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश लाभ देगा। आशंका-कुशंका रहेगी। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- नई योजना फलीभूत होगी। यश व कीर्ति बढ़ेंगे। कार्यसिद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद व विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

मीन- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। निजी संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
जैन पर्व मोक्ष सप्तमी पर विशेष