सम्बंधित जानकारी
- ओशो रजनीश क्यों चाहते हैं कि रावण को मिले उचित सम्मान?
- 8 अक्टूबर को होगा सरस्वती विसर्जन, पढ़ें 4 विशेष मंत्र एवं उपाय
- Dusshera में Shami Pujan दूर करेगा Shani प्रकोप, करें ये 6 कार्य
- दशहरा 2019 : रावण दहन कब करें, कब खरीदें सामग्री, जानिए शुभ मुहूर्त
- 1000 Names of Goddess Durga : मां दुर्गा के 1000 दुर्लभ नाम, बनाएंगे हर बिगड़ा काम
vijayadashami 2019 :दशहरे पर करें साईं आराधना, 12 मंत्र लाएंगे आश्चर्यजनक बदलाव जीवन में। Sai mantra,
* शिर्डी के साईं बाबा के पावन 12 मंत्र भर देंगे आपकी खुशियों से झोली
'सबका मालिक एक' नाम से अपने भक्तों के बीच प्रसिद्ध शिर्डी स्थित श्री साईं बाबा ने सन् 1918 में दशहरे के दिन दोपहर के समय आखिरी सांस ली थी। ऐसा कहा जाता है कि साईं बाबा ने अपने भक्तों से कहा था कि दशहरा का दिन उनके दुनिया से विदा होने के लिए सबसे अच्छा दिन है और इसका संकेत भी उन्होंने पहले ही दे दिया था।
शिर्डी के साईं बाबा अपने सभी भक्तों की मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण करते हैं। माना जाता है कि अगर 9 गुरुवार तक साईं बाबा का व्रत लगातार किया जाए, तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। दशहरे का दिन खास तौर पर उनके मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभकारी होता है। उनके इन चमत्कारी मंत्रों का जाप करने से सभी मनोकामनाएं चाहे नौकरी की हो या शादी की, व्यापार वृद्धि, प्रमोशन या फिर अच्छे वेतन, आर्थिक संपन्नता पाने की हो, साईं अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
विजयादशमी यानी दशहरे के दिन विशेष तौर पर साईं के इन मंत्रों जाप करना जीवन में चमत्कारी परिवर्तन लाता है। आइए जानें साईंबाबा को प्रिय उनके विशेष मंत्र :-
साईं के 12 विशेष मंत्र
1. ॐ साईं राम
2. ॐ साईं गुरुवाय नम:
3. सबका मालिक एक है
4. ॐ साईं देवाय नम:
5. ॐ शिर्डी देवाय नम:
6. ॐ समाधिदेवाय नम:
7. ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:
8. ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा
9. ॐ अजर अमराय नम:
10. ॐ मालिकाय नम:
11. जय-जय साईं राम
12. ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तनो साईं प्रचोदयात।
इन विशेष मंत्रों से साईं की आराधना प्रतिदिन अथवा गुरुवार को तो करना ही चाहिए, किंतु दशहरे के दिन साईं के मंत्रों का जाप आपके जीवन की समस्त दु:ख, परेशानियां दूर करके आपको नित-नए उन्नति के नए रास्ते देते हैं।
