सम्बंधित जानकारी
- dussehra 2019 : विजयादशमी पर 'विजय मुहूर्त' में करें शस्त्र पूजन, पढ़ें पौराणिक महत्व
- Dussehra : दशहरे के दिन करते हैं ये 10 प्रमुख कार्य
- विजया दशमी 2019 : शमी पूजन कैसे करें दशहरे पर, यह जानकारी नई है
- दशहरा 2019 कब है : कैसे करें विजयादशमी के दिन पूजा, पढ़ें सरल पूजन विधि
- Vijayadashami 2019 Muhurat : दशहरे पर कैसे और कब करें शस्त्र पूजन, जानिए शुभ मुहूर्त
दशहरा 2019 : रावण दहन कब करें, कब खरीदें सामग्री, जानिए शुभ मुहूर्त
अहंकार पर विजय का पर्व दशहरा शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन आता है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को देशभर दशहरे का उत्सव मनाया जाता है। इस बार वर्ष 2019 में दशहरा या विजयादशमी का पर्व 08 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, दशहरे दिन ही भगवान राम ने लंका के राजा निशाचर रावण का वध किया था। इसी की खुशी में दशमी तिथि को विजयादशमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। युद्ध में विजय के कारण और पांडवों जुड़ी एक कथा के कारण विजयदशमी को हथियार (अस्त्र-शस्त्र) पूजने की परंपरा भी है।
दशहरे के दिन अगर किसी को नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो काफी शुभ होता है। नीलकंठ भगवान शिव का प्रतीक है जिनके दर्शन से सौभाग्य और पुण्य की प्राप्ति होती है।
दशहरे के दिन गंगा स्नान करने को भी बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। दशहरे के दिन गंगा स्नान करने का शुभ फल कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए दशहरे दिन लोग गंगा या अपने इलाके की पास किसी नदी में स्नान करने जाते हैं।
दशहरा पर्व तिथि व मुहूर्त 2019
दशहरा 2019
8 अक्टूबर
विजय मुहूर्त में खरीदी और रावण दहन - 14:04 से 14:50
अपराह्न पूजा एवं खरीदी समय- 13:17 से 15:36
दशमी तिथि आरंभ- 12:37 (7 अक्टूबर)
