1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Sai Mantra
Written By राजश्री कासलीवाल

दशहरे पर जपें साईं बाबा के ये खास 12 मंत्र, होगा जीवन में चमत्कारी परिवर्तन

Sai Mantra
Sai Mantra on Dussehra
 
'सबका मालिक एक' नाम से अपने भक्तों के बीच प्रसिद्ध शिर्डी स्थित श्री साईं बाबा ने सन् 1918 में दशहरे के दिन दोपहर के समय आखिरी सांस ली थी। ऐसा कहा जाता है कि साईं बाबा ने अपने भक्तों से कहा था कि दशहरा का दिन उनके दुनिया से विदा होने के लिए सबसे अच्छा दिन है और इसका संकेत भी उन्होंने पहले ही दे दिया था। 
 
शिर्डी के साईं बाबा अपने सभी भक्तों की मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण करते हैं। माना जाता है कि अगर 9 गुरुवार तक साईं बाबा का व्रत लगातार किया जाए, तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। दशहरे का दिन खास तौर पर उनके मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभकारी होता है।

उनके इन चमत्कारी मंत्रों का जाप करने से सभी मनोकामनाएं चाहे नौकरी की हो या शादी की, व्यापार वृद्धि, प्रमोशन या फिर अच्छे वेतन, आर्थिक संपन्नता पाने की हो, साईं अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। 
 
विजयादशमी यानी दशहरे के दिन विशेष तौर पर साईं के इन मंत्रों जाप करना जीवन में चमत्कारी परिवर्तन लाता है। आइए जानें साईंबाबा को प्रिय उनके विशेष मंत्र :- 
 
साईं बाबा के 12 विशेष मंत्र 
 
1. ॐ साईं राम
 
2. ॐ साईं गुरुवाय नम:
 
3. सबका मालिक एक है
 
4. ॐ साईं देवाय नम:
 
5. ॐ शिर्डी देवाय नम:
 
6. ॐ समाधिदेवाय नम:
 
7. ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:
 
8. ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा
 
9. ॐ अजर अमराय नम:
 
10. ॐ मालिकाय नम:
 
11. जय-जय साईं राम
 
12. ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तनो साईं प्रचोदयात।
 
इन विशेष मंत्रों से साईं की आराधना प्रतिदिन अथवा गुरुवार को तो करना ही चाहिए, किंतु दशहरे के दिन साईं के मंत्रों का जाप आपके जीवन की समस्त दु:ख, परेशानियां दूर करके आपको नित-नए उन्नति के नए रास्ते देते हैं।

लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
Writing in Hindi on various topics, including life style, religion, and astrology.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
नवरात्रि फलाहार : उपवास में फायदेमंद रहेंगे कच्चे केले के ये 5 खास व्यंजन